धनबाद, जून 26 -- धनबाद। निर्जला एकादशी पर गुरुवार की सुबह नारायणी धाम भुईंफोड़ से बाबा श्याम के भक्तों ने 111 ध्वजा अर्पण किए। नारायणी धाम से ध्वजा पदयात्रा बिग बाजार से प्रारंभ हुई। पूरे रास्ते बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए भक्त भुईंफोड़ स्थित नारायणी धाम पहुंचे और बाबा श्याम के चरणों मे ध्वज अर्पण किया। इस अवसर बाबा का फूलों से अलौकिक शृंगार किया गया था। संध्या सात बजे से बाबा कि ज्योत जगाई गई और खाटू श्यामजी का भजनों से गुनगान किया। यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर श्याम भक्तों ने निकाली निशान यात्रा यह भी पढ़ें- श्री श्याम भक्त मंडल ने निर्जला ग्यारस पर बांटा शरबत यह भी पढ़ें- निर्जला एकादशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...