महाराजगंज, अगस्त 28 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में आई बाढ़ से गंडक नदी में पानी बढ़ने का डर ग्रामीणों को अभी भी सता रहा है। नदी का जलस्तर गुरुवार शाम से ही स्थिर है लेकिन नेपाल से आने वाले पानी को लेकर अभी भी खतरा बना हुआ है। नारायणी गंडक नदी के बाल्मीकिनगर बैराज पर जलस्तर 99800 क्यूसेक हुआ है।नदी के डिस्चार्ज का खतरे का निशान 359.80 फिट है, वर्तमान में यह आंकड़ा इससे कम 350.60 फिट है। बैराज पर पानी का स्तर स्थिर होने से प्रशासन और जिम्मेदारों ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन नेपाल से आने वाले पानी से कब जलस्तर कब अचानक बढ़ जाएगा, इसको लेकर ग्रामीण सशंकित हैं। यह भी पढ़ें- Nepal UP Flood: घट-बढ़ रहा गंडक का जलस्तर, गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिले प्रभावित नारायणी नदी के बी गैप बांध से सटे नेपाल के नरसही, बेलाटारी समेत एक दर्जन ग...