बरेली, जनवरी 24 -- नारायणा वर्ल्ड स्कूल बीसलपुर में शुक्रवार को वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। विद्यालय प्रबंधन के लोग सपरिवार पूजन में शामिल हुए। सभी ने माता सरस्वती की पूजा करने के बाद हवन किया। प्रसाद वितरण के बाद सभी ने पतंग उड़ाकर उत्साह प्रकट किया। पीले वस्त्र धारण किए सभी लोग मनमोहक लग रहे थे। विद्यालय प्रबंध समिति के डॉ. अनिल शर्मा, नवीन कालरा, डॉ. रीमा अग्रवाल, प्रधानाचार्य आरसी धस्माना ने सभी को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए सरस्वती पूजन का महत्व बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...