भागलपुर, जून 10 -- नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नेत्र जांच सेवा बंद कर दी गई है। रोगी कल्याण समिति के सदस्य गौतम कुमार मंडल ने इस सेवा को तुरंत बहाल करने की मांग की है। मंडल ने मंगलवार को बताया कि केंद्र में लगभग एक महीने से नेत्र जांच बंद है। इससे स्थानीय लोगों को काफी असुविधा हो रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने जानकारी दी कि एएसजी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग छह महीने से यह सेवा प्रदान की जा रही थी। करीब एक महीने पहले इस सेवा को समाप्त कर दिया गया है। डॉ. कुमार ने बताया कि सेवा समाप्त होने से पहले बिहार सरकार और जिला पदाधिकारी को नेत्र जांच सेवा सुचारू रूप से जारी रखने के संबंध में पत्र भेजा गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...