जामताड़ा, फरवरी 26 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के लोधरिया समेत कुल 15 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। यह अभियान झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की ओर से चलाया गया। शिविर के तहत एएनएम ने लोधरिया, पोखरिया, घरचोकिया, करमाटांड़, शहरपुर, तेतरियाटांड़, छोटकी पहाड़ी बोरवा, चंदाडीह-लखनपुर, जगवाडीह, गोखुला सहित अन्य गांवों में पहुंचकर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया। इस दौरान लाभुकों को टीकाकरण के महत्व की जानकारी देते हुए ओपीवी, रोटा, पेन्टा, एमआर व डीपीटी बूस्टर समेत अन्य टीके लगाए गए। टीकाकरण के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने ग्रामीण महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया। अस्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों के बीच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.