जामताड़ा, दिसम्बर 22 -- नारायणपुर प्रखंड के सामुदायिक पुस्तकालय भवन सबनपुर में सोमवार को सहिया क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी प्रतिभा कुमारी ने की। बैठक में सीएचसी नारायणपुर के बीटीटी सुनील यादव ने स्वास्थ्य सहियाओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने टीकाकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश देते हुए छूटे हुए बच्चों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक करने, स्थायी एवं अस्थायी उपाय अपनाने के लिए प्रेरित करने तथा हेड काउंट रजिस्टर पर चर्चा की गई। बीटीटी ने परिवार नियोजन का स्थायी उपाय अपनाने वाले लाभुकों को सीएचसी नारायणपुर में ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इसके अलावा सभी सहियाओं को अपने परिवार के सदस्यों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डन कार्ड) शीघ्र बनवाकर स...