जामताड़ा, मार्च 13 -- नारायणपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड सरकार के तत्वावधान में स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर शुक्रवार को राजकीय कृत मध्य विद्यालय नारायणपुर से कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटी बचाओ अभियान को लेकर एक दिवसीय जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ए. के. सिंह स्वास्थ्यकर्मियों और स्कूली बच्चों के साथ शामिल हुए। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए लोगों को कन्या भ्रूण हत्या नहीं करने तथा बेटियों को बचाने व शिक्षित करने के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने "बेटी हुई है तो खुशियाँ क्यों न बढ़ें", "कन्या भ्रूण हत्या महिलाओं के विरुद्ध सबसे जघन्य अपराध है" और "घर-घर हो बेटी का मान, घर बन जाए स्वर्ग स...