नारायणपुर बाजार स्टेशन से अब दिल्ली की सीधी रेल सेवा
वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आगामी पर्वों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने प्रयागराज-दादरी स्पेशल ट्रेन का मिर्जापुर के नारायणपुर बाजार स्टेशन तक विस्तार किया है। ट्रेन यहां से सप्ताह में तीन दिन जाएगी। इससे वाराणसी के गंगापार क्षेत्र सहित चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र और आसपास के ग्रामीणों को दिल्ली जाने के लिए सीधी रेल सेवा मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार मालवीय के अनुसार गाड़ी संख्या-04163 नारायणपुर-दादरी स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर से 15 दिसम्बर तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार और शनिवार को नारायणपुर बाजार स्टेशन से शाम छह बजे प्रस्थान करेगी। वाया चुनार, मीरजापुर, मेजा व प्रयागराज में ठहराव लेकर अगले दिन सुबह 7.15 बजे दादरी स्टेशन पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि नारायणपुर बाजार स्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.