जामताड़ा, फरवरी 23 -- नारायणपुर, प्रतिनिधि। नारायणपुर प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय रांगाबांध गांव में सोमवार को विशेष क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी नीलम तिवारी ने किया। इस बैठक में सहिया साथी नीलम तिवारी ने स्वास्थ्य सहिया को कई अहम दिशा निर्देश देकर उनके द्वारा किए गए कार्यो का समीक्षा किया। उन्होंने स्वास्थ्य सहिया को नियमित टीकाकरण कार्य में तेजी लाकर छुटे हुए बच्चों को चिन्हित कर पूर्ण टीकाकरण कार्य कराने में सहयोग करने का निर्देश दिया। मौके पर सावित्री देवी, ललिता देवी, मंजू देवी, लीलमुनी देवी, गुलाबी देवी, देवकी देवी, चेरकी देवी आदि स्वास्थ्य साहिया मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...