आरा, मार्च 5 -- पीरो, संवाद सूत्र अगिआंव प्रखण्ड के नारायणपुर खेल मैदान को बचाने का रास्ता साफ हो गया है। संदेश विधायक राधाचरण साह के हस्तक्षेप की वजह से नारायणपुर के खिलाड़ियों को बड़ी सफलता मिली है। मालूम हो कि खेल मैदान को बचाने के लिए चार फरवरी से ही सूरज प्रताप सिंह, हरेंद्र सिंह, रवीन्द्र सिंह, अक्षयवर सिंह, भजेन्द्र सिंह, सतेंद्र सिंह, नीरज, विशाल, रणजीत, ओमवीर, विजय और बबलू सिंह के नेतृत्व में दर्जनों खिलाड़ी धरना पर । तीन मार्च को खेल मैदान को बचाये जाने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। बदली परिस्थितियों में पंचायत सरकार भवन और थाना भवन के निर्माण में थोड़ा बदलाव होने का भरोसा खिलाड़ियों को मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.