जामताड़ा, मार्च 16 -- प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नारायणपुर में छात्रा की मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। सोमवार को अधिकारियों की टीम विद्यालय पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल की। जांच के दौरान एसडीओ अनंत कुमार, डीईओ चार्ल्स हेंब्रम तथा एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने विद्यालय पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी ली। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण करते हुए वार्डन, शिक्षकों और अन्य कर्मियों से पूछताछ की। इसके साथ ही छात्राओं से भी बातचीत कर घटना के समय की परिस्थितियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। जांच टीम ने विद्यालय के अभिलेखों, उपस्थिति पंजी और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। अधिकारियों ने कहा कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट वरीय अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.