जामताड़ा, फरवरी 19 -- नारायणपुर : विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थिति बढ़ाने पर जोर नारायणपुर,प्रतिनिधि। राजकीय कृत मध्य विद्यालय नारायणपुर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसएमसी अध्यक्ष प्रमोद रवानी ने की। इस बैठक में विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा। प्रधानाध्यापक सह सचिव संध्या कुमारी ने समिति के सदस्यों से विद्यालय संचालन को और बेहतर बनाने पर विचार-विमर्श किया तथा सभी बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित करने का आह्वान किया। मौके पर बंटी ठाकुर देवी, मुनिया द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.