रुडकी, मई 1 -- लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के पौडोवाली गांव से 14 वर्षीय किशोर के लापता होने से परिवार में चिंता का माहौल है। परिजनों के अनुसार वह 25 अप्रैल 2026 को दोपहर घर से नाराज होकर बिना बताए निकल गया था और तब से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिवार ने रिश्तेदारों व आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। बेटे के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हैं। पिता पोपीन्दर की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी डीएस कोहली ने बताया कि पुलिस टीम किशोर की तलाश में जुटी है और जल्द बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.