बांदा, अगस्त 13 -- बांदा। आपरेशन मुस्कान के तहत मटौंध थाने की पुलिस टीम ने घर से नाराज होकर गए 13 वर्षीय बच्चे का पता लगाकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर दिया। महिला एसआई रक्षा देवी ने बताया कि थाना मटौंध क्षेत्र के रहने वाले सफीक ने सूचना दी कि उसका 13 वर्षीय बच्चा घर से नाराज होकर कहीं चला गया है । पुलिस ने टीम गठित करते हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किए और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। बच्चे को खैराडा चौराहा मंडी के पास से बरामद कर लिया। यह भी पढ़ें- Banda News: भटका हुआ नौ वर्षीय मासूम मिला यह भी पढ़ें- पुलिस ने गुम हुए बच्चे को तीन घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...