बस्ती, अप्रैल 25 -- बस्ती। शहर कोतवाली क्षेत्र में घर से नाराज होकर किशोरी के कहीं चले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि गुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे उनकी बेटी घर से नाराज होकर कहीं चली गई। पहले सोचा कि थोड़ी देर में लौट आएगी। लेकिन काफी देर तक न लौटने पर खोजबीन शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पिता ने बेटी की दर्ज कराई गुमशुदगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...