नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- महिला आरक्षण विधेयक (Women Reservation Bill) के समय को लेकर नाराज चल रहे विपक्ष के साथ आम सहमति बनाने की कवायद चल रही है। इस सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा में सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को पत्र लिखकर विधेयक को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की है। पीएम मोदी ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से संबंधित इस विधेयक को पारित कराने के लिए गुरुवार से एक बार फिर शुरू होने वाली संसद की बैठक से पहले शनिवार को पत्र लिखा है। पत्र में इस विधेयक पर होने वाली चर्चा को ऐतिहासिक बताते हुए इसे लोकतंत्र को और सशक्त बनाने का अवसर करार दिया है और कहा है कि वह इस बारे में सबकी सामूहिक प्रतिबद्धता की भावना से यह पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने कहा, "16 अप्रैल से संसद में नारी शक्ति वंद...