प्रयागराज, मई 21 -- हनुमानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रात में विद्युत कटौती से त्रस्त धरना प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने गुरुवार को भी दोपहर में 132 केवी विद्युत उपकेंद्र झूंसी का घेराव कर जमकर हंगामा किया। धूप में बैठे नाराज ग्रामीणों ने अपने साथ एक्स‌ईएन और एसी ट्रांसमिशन को भी बैठा लिया। शाम को चीफ इंजीनियर ने पूर्व विधायक से बात की और कटौती नहीं करने का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया।क‌ई रातों से रतजगा कर रहे हनुमानगंज बाजार, कोटवा, जमुनीपुर, बर‌ईपुर, मलखानपुर, धनैचा, दलापुर, ककरा, दुबावल आदि गांव के लोग लगातार चार दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को भी पचास से अधिक ग्रामीण जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र सिंह पिंटू व भाजयुमो गंगापार जिलामंत्री धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में दोपहर एक बजे हबूसा मोड़ उपकेंद्र पहुंचे। यह भी पढ़ें- यूपी के 19 जि...