गंगापार, फरवरी 12 -- धान की फसल तैयार होने के बाद बेचने के लिए दर-दर भटकने को मजबूर किसानों ने साधन सहकारी समिति सुजनी पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है जो गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। सहकारी समिति सुजनी समोधा से जुड़े दर्जनों गांवों के किसानों की धान की खरीद पूरी तरह अभी नहीं हो पाई है। वहीं कुछ किसानों के धान की तौल होने के बाद भी अभी तक अंगूठा नहीं लगा है। इन्हीं बातों को लेकर किसानों ने पूर्व में विरोध जताया था जिस पर एसडीएम मेजा सुरेंद्र प्रताप सिंह ने 30 जनवरी को सहकारी समिति सुजनी समोधा पर पहुंचकर निरीक्षण किया जहां किसानों ने आरोप लगाया था कि अधिकांश बाहर के किसानों के धान की खरीद की गई, यहां के किसान इंतजार करते रह गए और एमएसपी के उचित कीमत पर धान बिकने से वंचित कर दिए गए। जिस पर एसडीएम ने मौके पर मौजूद किसानों को आश्वासन दिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.