पीलीभीत, जनवरी 29 -- पूरनपुर। एक महीने से मंडी में लगे क्रय केंद्रो पर पड़े धान की तौल न होने पर किसानों का अक्रोश भड़क गया। उन्होंने मंडी से आरएफसी गोदाम जा रहे धान भरे ट्रक को रोक लिया। जानकारी लगते ही एसडीएम पहुंच गए। उन्होंने किसानों को धान तौलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसानों ने ट्रक जाने दिया। पूरनपुर मंडी समिति में लगे आरएफसी के धान क्रय केंद्र पर पिपरिया दुलई निवासी रामचंद्र, रुरिया सलेमपुर निवासी रंजीत कुमार, रघुनाथपुर निवासी धर्माई लाल, गजरौला जप्ती निवासी संदीप सिंह सहित लगभग एक दर्जन किसानों का धान पड़ा हुआ है। कई बार बताने के बाद भी किसानों का धान नहीं तौला गया। इस पर गुस्साए किसानों ने मंडी से धान लेकर आरएफसी गोदाम जा रहे ट्रक को रोक लिया। किसान ट्रक के सामने बैठ गए। उन्होंने धान तौले जाने के बाद ही ट्रक को जाने देने की बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.