महाराजगंज, जून 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी मंगलवार को अचानक देवरिया शाखा नहर में कूद गई। पलक झपकते वह नहर की धारा में बहकर लापता हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम किशोरी की तलाश में जुट गई है।बताया जा रहा है कि किशोरी घर में किसी बात को लेकर नाराज थी। इसी बात को लेकर मंगलवार को वह अकेले नहर की तरफ गई और अचानक नहर में छलांग लगा दी।आसपास खेत में खेत में काम कर रहा किसान मंजर देखकर दौड़कर पहुंचा लेकिन तब तक किशोरी नहर की धारा में बहकर लापता हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। भिटौली चौकी प्रभारी यदुवीर यादव अपनी टीम के साथ पहुंचे और गौतखोरों से तलाश शुरू कराई। जब उसका पता नहीं चला तो इसकी सूचना एसडीआरएफ को दी गई। टीम ने मोटरबोट से ...