देवघर, मई 27 -- देवघर, प्रतिनिधि पथरोल थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीया किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हलत गंभीर हो गई। मामले की जानकारी परिवारवालों को होने पर आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि किशोरी किसी बात को लेकर नाराज चल रही थी। उसी को लेकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। किशोरी को उल्टी और बेचैनी होने पर परिजनों को शक हुआ। किशोरी ने बताया कि जहर खा लिया है। उसके बाद परिवार के लोग तुरंत उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...