नाराज कर्मियों ने दिया कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम
बस्ती, मई 19 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पिछले दो माह से वेतन का भुगतान न होने से नाराज एनएचएम कर्मियों का धैर्य जवाब दे रहा है। कर्मी विरोध स्वरूप बाहों पर काली पट्टी बांधकर ड्यूटी कर रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी में कार्यरत संविदा कर्मियों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया गया है कि बुधवार तक समस्या का समाधान न होने पर कर्मी गुरुवार से कार्य बहिष्कार करेंगे। इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव के लिए शासन सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। जिला अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मियों ने एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया। ज्ञापन सौंपकर वेतन भुगतान कराए जाने की मांग किया। संगठन मंत्री राकेश कुमार, अविनाश सिंह, डॉ. दीपक श्रीवास्तव, अंजु सिंह, कीर्ति आनंद, प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.