उन्नाव, अप्रैल 9 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव में एक दिन पहले हुई मारपीट मामले में आरोपितों को शांति भंग की धारा में पुलिस ने निरुद्ध किया है। गुस्साए आरोपितों के साथियों ने गुरुवार को तहसील गेट पर पीड़ित के दामाद और बेटे को दौड़ा कर पीटा। सड़क पर हो रही मारपीट की घटना से अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लेकर अन्य की तलाश शुरू की। गौरी गांव के रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग राजकुमार ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि गांव के बाहर खेत की मेड पर यूके लिप्ट्स के पेड़ लगाए गए थे। पिछली बार की तरह पेड़ों को बेच दिया गया। पेड़ बेचने के बाद गांव निवासी दबंग संतोष त्रिवेदी उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने के प्रयास में बुधवार को उनके घर पर चढ़ाई कर गाली-गलौज और मारपीट की गई थी। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने शांति भंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.