देहरादून, जुलाई 28 -- नारसन। नारसन स्थित देसी शराब ठेके के सामने हाईवे पर एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल सुनील कुमार (45) पुत्र चैन सिंह, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर जट, कोतवाली मंगलौर, को परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल रुड़की ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में ले लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...