रुडकी, मार्च 7 -- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शनिवार को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन हाईवे के बॉर्डर से ही अलर्ट मोड पर रहा। एक दिन पूर्व से ही हाइवे से गुजरने वालो वाहनों की शनिवार देर शाम तक विशेष चेकिंग की गई। गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन शुक्रवार से ही लगातार अलर्ट मोड पर रहा। हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आने वाले सभी छोटे व बड़े वाहनों पर नजर रखने के अलावा उनकी चेकिंग की गई इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस कर्मियों ने बैरीकेडिंग लगाकर दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों को रोकक लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...