रुडकी, मार्च 6 -- नारसन, संवाददाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के चलते और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार को बॉर्डर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। गृहमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शुक्रवार सुबह से ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। हाईवे पर दिल्ली की तरफ से आ रहे सभी वाहनों की चेकिंग के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...