रामगढ़, मई 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री नारनौलिया अग्रवाल संघ, रामगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ छावनी परिषद के नवनियुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह से गुरुवार को मुलाकात कर उन्हें नए पदभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। संघ की ओर से उन्हें पुष्पगुच्छ और बधाई पत्र भेंट कर सफल कार्यकाल की कामना की गई। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि नए सीईओ की प्रशासनिक कुशलता और दूरदर्शिता से रामगढ़ छावनी क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नागरिक सुविधाओं में सुधार, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और स्वच्छता अभियान को उनके नेतृत्व में नई दिशा प्राप्त होगी। मौके पर संघ के अध्यक्ष रंजन कुमार, उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सचिव गुप्तेश्वर प्रसाद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मीडिया प्रभारी पुरुषोत्तम अग्रवाल सहित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.