एटा, मई 12 -- विकासखंड क्षेत्र के गांव अगौनापुर स्थित प्राचीन कल्हैया महाराज मंदिर के पूर्वी थोक पर सर्वेश्वर महादेव मंदिर की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित शिव पुराण कथा के द्वितीय दिवस पर आचार्य सचिन महाराज ने नारद मोह प्रसंग का विस्तृत वर्णन किया। आचार्य सचिन महाराज ने कथा के माध्यम से बताया कि भगवान नारद ने ईश्वर की आराधना और अनुशासन के बल पर जीवन को श्रेष्ठ बनाया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में संयम, अनुशासन और भक्ति को अपनाना चाहिए। कथा के दौरान श्रद्धालु बड़ी संख्या में मौजूद रहे और भक्तिमय वातावरण में कथा का रसपान किया। कृष्ण चतुर्वेदी, उमाकांत चतुर्वेदी, अजीत चतुर्वेदी, कुशाग्र मिश्रा,अमित मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारद मोह प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.