नारखी में हाइटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत
फिरोजाबाद, जुलाई 29 -- नारखी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपने दोस्त के साथ झटका मशीन का तार खेत पर ले जाते समय हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया है। गांव रैमजा निवासी 18 वर्षीय कुम्मी पुत्र राजवीर सिंह बुधवार सुबह पांच बजे गांव के ही संतोष तिवारी के साथ खेत पर झटका मशीन का तार खींचकर ले जा रहा था। ठाकुर जी मंदिर के निकट उसने झटका मशीन का तार दूसरी ओर उछाला। तार पीपल के पेड़ में उलझकर हाईटेंशन लाइन के ऊपर जा गिरा। जिससे कारण झटका मशीन के तार में करंट आने से कुम्मी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय बाद परिजन पहुंच गए। परिजन ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.