फिरोजाबाद, अप्रैल 5 -- थाना नारखी क्षेत्र में ट्रैक्टर से गिरकर मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए कोटला रोड पर जाम लगा दिया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जाम लगाने वाले महिला पुरुषों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं जाम से लोगों को होने वाली परेशानी का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक टूंडला अनिल कुमार एवं थानाध्यक्ष पचोखरा अमित तोमर पहुंचे। उन्होंने जाम को खुलवाया। इस मामले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनवारीलाल ने लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं इससे लोगों को परेशानी होने के मामले में अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...