बांका, अप्रैल 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर बाजार में सूखे नशे के विरुद्ध नारकोटिक्स विभाग बांका ने डॉग स्क्वायड के साथ विभिन्न दुकानों में छापामारी की। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डॉग हेंडलर अरूण कुमार ने डॉग सोनी तथा स्थानीय पुलिस के साथ बस स्टैंड के चाय-पान की दुकानों, नाश्ते की दुकान समेत अन्य दुकानों में सूखा नशा जिसमें गांजा, चरस, ड्रग्स, अफीम, स्मैक, ब्राउन शुगर आदि की जांच की। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक दुकान पर कुछ बरामद किया गया लेकिन डॉग हेंडलर ने इस बात से इंकार किया। यह भी पढ़ें- नारकोटिक्स विभाग ने सूखे नशे के विरुद्ध दुकानों में की छापेमारी मालूम हो कि अमरपुर में बड़ी मात्रा में सूखे नशे का व्यापार चल रहा है। हालांकि पुलिस समय-स...