आजमगढ़, मई 8 -- आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और नायब तहसीलदार सगड़ी आदर्श सिंह से अभद्रता करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सीमांकन के दौरान बुधवार को राजस्व टीम के साथ हाथापाई की थी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपी मो. फराज निवासी खालिसपुर थाना जीयनपुर को खालिसपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर पांच के खिलाफ मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...