बहराइच, अप्रैल 7 -- बहराइच, संवाददाता। नायब तहसीलदार महसी हरिशंकर पटेल रविवार को स्वयं वाहन चलाते हुए इलाके के भ्रमण पर निकले थे। बौंड़ी इलाके के सेमगढ़ा चौराहे के पास विपरीत दिशा से आ रहे बोलेरो पिकप वाहन ने नायब तहसीलदार के वाहन में टक्कर मार दी थी। कार के एयर बैग खुल जाने से नायब तहसीलदार बाल बाल बच गए थे। उन्होंने दो को नामजद कर केस दर्ज कराया है। महसी तहसील के नायब तहसीलदार हरि शंकर पटेल रविवार सुबह लगभग 7:15 बजे सरकारी वाहन टाटा टिगोर के चालक के न आने पर इलाका भ्रमण पर स्वयं वाहन चलाते निकले थे। जैसे ही वह बौंड़ी थाने के सेमगढ़ा चौराहे की ओर निकल रहे थे। विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो पिकप ने उनके वाहन में भीषण टक्कर मार दी। जिसके चलते उनके कार के एयरबेग खुल गए। एयरबेग खुलने से नायब तहसीलदार तो सुरक्षित बच गए। वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो ...