बांदा, मार्च 30 -- बांदा / नरैनी। शहर के विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा रही प्रेरणा शिवहरे का चयन पीसीएस परीक्षा में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है। पिता प्रमोद शिवहरे ने बताया कि प्रेरणा शिवहरे वर्ष 2019 बैच की छात्रा हैं। इन्होंने वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट परीक्षा में 97 फीसद अंक प्राप्त कर चित्रकूटधाम मंडल टॉप किया था। वहीं शहर के डीएम कालोनी निवासी ज्योत्स्ना देवी बेटे विशेष कुमार ने अपने प्रथम प्रयास में ही नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर परिवार, शिक्षकों एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं नरैनी कस्बे के रामनगर मोहल्ला निवासी किराना व्यापारी रमेशचंद्र कसौंधन की पुत्री स्नेहा कसौंधन ने नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। स्नेहा कसौंधन वर्तमान में एआरओ (राजस्व) के पद पर कार्यरत थीं।...