गाजीपुर, अप्रैल 2 -- मरदह। क्षेत्र के जुझारपुर हरिहरपुर गांव निवासी कनक सिंह के नायब तहसीलदार बनने पर गांव में स्वागत किया गया। यूपी पीसीएस परीक्षा में जनरल कैटेगरी में 12वीं रैंक हासिल कर उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। गांव पहुंचने पर घर से करीब 5 किलोमीटर पहले से ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और बैंड-बाजे के साथ उनका स्वागत किया। पैतृक आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में लोगों ने अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। पिता महातम सिंह ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समारोह में कैलाश सिंह, लालसा सिंह, कौशल सिंह, पूर्व प्रधान तेज बहादुर सिंह, योगाचार्य उपेन्द्र महाराज, घनश्याम सिंह, प्रशांत सिंह, दमन सिंह, मंटू चौहान, नवीन सिंह, राणा प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...