गंगापार, मई 23 -- नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल शनिवार को सुबह आठ बजे के लगभग क्षेत्र के टोंस नदी के चौकी बगहा घाट व परानीपुर गंगाघाट पर पहुंचे तो वहां पर बालू की निकासी करते कोई नहीं दिखा। आसपास के लोगों से जानकारी करने पर पता चला कि रात के समय टोंस नदी से बालू निकालने का खेल किया जाता है। यहां आधे घंटे तक रुकने के बाद वह टीम के साथ परानीपुर गंगाघाट पहुंचे तो वहां पर ओवर लोड बालू लादकर अपने गन्तव्य को ट्रैक्टर इधर-उधर बाग-बगीचे की ओर भागने लगे। बालू लदे वाहनों को भागता देख नायब तहसीलदार ने पीछा कर ओवर लोड कई वाहनों को पकड़ लिया। हिदायत देकर छोड़ दिया। इसके बाद वह गंगाघाट बालू खदान में गए, खनन का पट्टा मांगा तो बालू संचालक द्वारा कागजात दिखाया गया। उन्होंने कुछ बालू लदे वाहनों का रवन्ना चेक किया तो ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि उनका खलासी रवन्ना ...