नायब तहसीलदार ने दिखाई इंसानियत, सड़क पर पड़े घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया
उरई, जून 8 -- कालपी। संवाददाता शनिवार को प्रशासन का मानवीय चेहरा सामने आया। नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला ने सड़क किनारे लावारिस हालत में तड़प रहे गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाकर मिसाल पेश की।नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला सरकारी कार्य से चतेला गांव से कालपी लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे चतेला-कदौरा मार्ग पर पंडोरा गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवार युवक सड़क पर गंभीर हालत में तड़प रहा था। यह देख उन्होंने तुरंत कार रुकवाई और मौके पर पहुंचे। उन्होंने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर सरकारी एंबुलेंस बुलाई। एंबुलेंस से घायल युवक को उपचार के लिए कदौरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। साथ ही पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार की तत्परता से युवक को समय पर इलाज मिल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.