सोनभद्र, जनवरी 2 -- सोनभद्र। नगवां ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय खलियारी पर शुक्रवार को नायब तहसीलदार मनोज मिश्र ने जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने सभी को बताया कि वृद्धा, विधवा, विकलांग और विशेष रूप से कैंसर से पीड़ित को सरकार की हर योजनाओं में बरीयता देने को कहा। ऐसा लापरवाही करने वाले अधिकारी कर्मचारी को तत्काल कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर बीडीओ नगवां अनिल सिंह, छोटे लाल यादव, राजस्व निरीक्षक दिनेश तिवारी, आइएसबी संतोष कुमार केशरी, बीएमएम नगवां जनकधारी सिंह, एडीओ समाज कल्याण धर्मेन्द्र कुमार, लेखपाल कन्हैयालाल, ग्राम विकास अधिकारी राहुल शशांक, जंक्शन कूजूर, राजकिशोर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.