प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- अंतू। संडवा चंडिका के ताला सिरिस्ताबाद पीरुपुर में चकमार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। इससे गांव का रास्ता नहीं बन पा रहा था। ग्रामीणों ने प्रधान वंशराज सिंह के साथ समाधान दिवस में शिकायत की थी। एसडीएम सदर नैन्सी सिंह के निर्देश पर शनिवार शाम नायब तहसीलदार गड़वारा दिनेशचंद तिवारी ने राजस्व और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर चकमार्ग की नाप कराकर अवैध कब्जा हटवा दिया। इस दौरान कुछ लोग नाराजगी जताते हुए नोकझोंक करने लगे लेकिन प्रशासन के सख्त रुख को देख शांत हो गए। ग्रामप्रधान ने मिट्टी डलवाकर ग्रामीणों के आवागमन के लिए रास्ता बनवाने का काम शुरू कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.