बस्ती, फरवरी 13 -- बस्ती। भानपुर तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम भदना में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। मुख्यमंत्री संदर्भ पर प्राप्त शिकायत के बाद पहुंची राजस्व टीम ने करीब 25 बीघा पशुचर (चरागाह) भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान बोई गई खड़ी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि उक्त पशुचर भूमि पर एक कद्दावर नेता का कब्जा था, जिससे क्षेत्र में काफी समय से चर्चा का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद मामला मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंचा, जिस पर प्रशासन हरकत में आया। गुरुवार को नायब तहसीलदार पूजा वर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश कराई, जिसमें पशुचर की जमीन पर अवैध रूप से गेहूं की...