मऊ, अप्रैल 22 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श नगर पंचायत घोसी के अंतर्गत डा.प्रभुनाथ रोड पर कराए जा रहे आरसीसी सड़क निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत के बाद जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। आरसीसी रास्ते के निर्माण कार्य मं अनियमितता का आरोप लगाते हुए समाधान दिवस में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ठेकेदार द्वारा जानबूझकर मानकों की अनदेखी कर घटिया निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और उसकी टिकाऊ क्षमता प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- मानक विहीन काम पर प्रधान व सचिव को नोटिस जांच के दौरान मौके पर उपस्थित शिकायतकर्ता रविंद्र उपाध्याय, नागेंद्र मद्धेशिया 'जीतू', जुल्फ...