नायब तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा, कोर्ट का किया बहिष्कार
हापुड़, अप्रैल 20 -- तहसील में तैनात नायब तहसीलदार के खिलाफ स्थानीय अधिवक्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार पर नियमों के विरुद्ध तैनाती और कार्यप्रणाली में शिथिलता का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण तक कोर्ट के पूर्ण बहिष्कार का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आरोप है कि नायब तहसीलदार अमरपाल मूल रूप से चकबंदी विभाग में सहायक चकबंदी अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं आरोप लगाया गया कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से वे नियम विरुद्ध तरीके से तहसील धौलाना में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात हैं। इसके अलावा भी कई आरोप लगाए गए हैं।अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि नायब तहसीलदार अविवादित दाखिल-खारिज के मामलों को भी समय पर निस्तारित नहीं करते हैं। विवादित फाइलों का निस्तारण भी लंबे समय से अटका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.