बागपत, जून 29 -- खेकड़ा। खेकड़ा तहसील सहित प्रदेशभर की तहसीलों में ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के निजीकरण फ्रंट मॉडल के विरोध में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। सोमवार को कार्य बहिष्कार की घोषणा के बाद भी नायब तहसीलदार के कोर्ट खोलने पर अधिवक्ता भडक उठे। नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार का घेराव कर लिया। तभी एसडीएम ने बीच बचाव करते हुए अधिवक्ताओं को शांत किया। सपा नेताओं ने तहसील पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। तहसील में अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने सरकार के फैसले के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए 20 दिन से चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखी। आंदोलनकारियों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू किया जा रहा फ्रंट मॉडल रजिस्ट्री व्यवस्था से जुड़े लाखों लोगों के रोजगार और अधिकारों पर सीधा असर डालेगा, जिससे बड़ी ...