देवरिया, अप्रैल 4 -- भटनी (देवरिया), हिंदुस्तान टीम। लगातार तीन दिन गैस सिलेंडर को लेकर हुए बवाल के बाद प्रशासन शनिवार को एक्शन मोड में नजर आया। तहसीलदार हरि प्रसाद की निगरानी में भटनी पुलिस के साथ ग्राहकों को गैस सिलेंडर का वितरण शुरू कराया गया। शनिवार को भी साहोपार स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस के गोदाम पर भोर से ही भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह दो गाड़ियाँ सिलेंडर लेकर गोदाम पहुंचीं, जिसके बाद नायब तहसीलदार हरि प्रसाद, निरीक्षक मृत्युंजय राय और दरोगा अजय तिवारी की निगरानी में 10 मार्च तक बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किया गया। सिलेंडर वितरण के दौरान भीड़ को कतारबद्ध करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि, कई दिनों से गोदाम का चक्कर लगा रहे उपभोक्ताओं को सिलेंडर मिलने से राहत मिली।शनिवार को करीब सात सौ सिलेंडर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.