गाजीपुर, जून 3 -- खानपुर। अघोर शोध एवं सेवा संस्थान की ओर से गुरुवार को नायकडीह स्थित श्री बाबा कीनाराम सिद्ध वैष्णव पीठ परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। आयोजक रामकृष्ण सिंह अलगू ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की जांच की जाएगी तथा चयनित मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण कराया जाएगा। मरीजों को अस्पताल तक ले जाने और वापस घर पहुंचाने के लिए संस्था की ओर से वाहन सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...