नायकडीह बाजार में जलजमाव की समस्या
गाजीपुर, जून 25 -- नायकडीह बाजार में हल्की बारिश के बाद भी मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या बरकरार है। सड़क पर पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार की रौनक भी प्रभावित होती दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएच-124डी की कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क तोड़े जाने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। सप्ताह भर पहले बाजारवासियों ने विरोध स्वरूप सड़क पर धान की रोपाई कर सड़क मरम्मत की मांग की थी। इसके बाद संस्था ने अस्थायी रूप से गिट्टियां डलवा दीं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.