मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सिविल कोर्ट अटेंडेट नियुक्ति परीक्षा में पहली पाली में नाम में अंतर मिलने पर जब परीक्षार्थियों से पूछताछ हुई तो वे कागजात लाने के बहाने भाग खड़े हुए। चैपमैन स्कूल केन्द्र समेत चार केन्द्रों पर कई परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड के नाम और आधार कार्ड पर नाम में अंतर मिला। पूछा गया तो परीक्षार्थियों ने कहा कि संबंधित कागजात बाहर बैगर में है, लेकर आता हूं, लेकिन इसके बाद ये वापस नहीं आए। जिले में 28 केन्द्रों पर रविवार को सिविल कोर्ट अंटेडेट की परीक्षा हुई। लगभग 17 हजार परीक्षार्थी आवंटित थे, लेकिन दोनों पाली में अधिकांश केन्द्र पर 30-35 फीसदी परीक्षार्थी ही शामिल हुए। केन्द्राधीक्षकों से लेकर परीक्षार्थियों तक ने बताया कि यह बहाली 2022 की है। चार साल बाद परीक्षा हो रही है। ऐसे में बहुत कम प...