नाम मिसमैच से आयुष्मान योजना का लाभ लेने में अड़चन
आजमगढ़, अगस्त 13 -- आजमगढ़, संवाददाता। नाम मिसमैच होने के कारण आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं, नए लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी नहीं बन पा रहे हैं। ऑनलाइन दर्ज ब्योरे में पिता का नाम, जन्मतिथि और पता गलत होने से यह समस्या सामने आ रही है। अब ऐसे मामलों में तीन स्तर पर जांच के बाद नाम और अन्य विवरण में संशोधन की व्यवस्था की गई है। जनपद में करीब 19 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हैं। इनमें अब तक 14 लाख लोगों के कार्ड बन चुके हैं, जबकि करीब पांच लाख लाभार्थियों के कार्ड अभी बनने बाकी हैं। हजारों लाभार्थी ऐसे हैं, जिनके आयुष्मान कार्ड के ऑनलाइन विवरण का मिलान राशन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र में दर्ज ब्योरे से नहीं हो रहा है। कहीं पिता का नाम तो कहीं जन्मतिथि और पता गलत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.