लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- पलियाकलां, संवाददाता। क्षेंत्र एक युवती ने नगर के ही रहने वाले विशेष समुदाय के एक युवक पर नाम बदलकर फर्जी शादी करने व शारीरिक शोषण के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने की शिकायत को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि उसकी एक युवक से सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती हुई थी। उसने अपना नाम शिवम बताया। दोस्ती के कुछ ही दिनों बाद युवक उससे मिलने लगा और मात्र 11 दिनों में मेरा ब्रेनवॉश कर कथित विवाह कर लिया। विवाह के लगभग 2 महीने बाद में गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के 3 महीने बाद मुझे डरा-धमकाकर जबरन दवाइयां खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। एक वर्ष बाद वह काम के बहाने लखीमपुर गया और वापस नहीं आया। तीन दिन बाद फोन पर बात हुई, तब उसने कहा कि वह शिवम नहीं है। युवती का आरोप है कि युवक ने उस पर धर्म परिव...