बुलंदशहर, अक्टूबर 6 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में 28 वर्ष पूर्व की गई तेयरे भाई की हत्या के बाद हत्यारोपी अपनी पहचान छुपाते हुए मुबई में नाम बदलकर रहने लगा। परिजनों ने दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई। अब 28 वर्ष बाद नोएडा में हत्यारोपी के दिखने के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपी को पकड़कर पूछताछ करने की मांग की। जिसमें आरोपी ने अपने तेयरे भाई की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे और उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है सीओ खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि 28 वर्ष पूर्व ब्रहमजीत छलेरा और रमेश निवासीगण ग्राम भिण्डौर थाना खुर्जा नगर निजी कंपनी में नोएडा में कार्य करते थे। रमेश के ताऊ का बेटा ब्रह्मजीत छलेरा था। दोनों नोएडा में ही रहते थे। करीब 28 वर्ष पूर्व वर्ष 1997 में एक पत्र में मेला देखने खुर्जा जाने की बात लिखकर आ गए थ...